कोटद्वार। गर्मियां बढ़ते ही लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल भी सुलगने लगे हैं। जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत जमरगड्डी मल्ली, चरेख डांडा के आरक्षित जंगल से सटे सिविल क्षेत्र में आग भड़क गई। लैंसडौन रेंज के अंतर्गत द्वारीखाल क्षेत्र, जयहरीखाल और लैंसडौन रोड के किनारे जंगल में आग लग गई। वन कर्मियों से साथ जाकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
रेंज अधिकारी दुगड्डा किशोर नौटियाल और रेंज अधिकारी लैंसडौन पूनम कैंथोला ने बताया कि जंगल के कारीब आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया जंगल को बड़ा नुकसान होने से पहले आग पर काबू पा लिया गया है। जंगल में आग को लेकर कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का सहयोग करने की अपील की है।