फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में नहीं बन सकी पांच किमी कांडई-ग्वीराला मथाणा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांडई-ग्वीराला मथाणा पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम कार्यदायी एजेंसी को दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की मांग पर वर्ष 2014 में शासन ने लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत पांच किमी कांडई-ग्वीराला-मथाणा मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। बल्ली के पास कांडई ग्राम पंचायत से आगे 1.5 किमी सड़क कट चुकी है, लेकिन इससे आगे वन भूमि पड़ने के कारण इस प्रक्रिया में समय लग गया। वन भूमि हस्तांतरण की औपचारिकता तो अब पूरी हो गई, लेकिन ग्राम ईड़ा तक पेड़ों का कटान न होने से सड़क निर्माण कार्य लटका हुआ है। ईड़ा मल्ला निवासी जगमोहन सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, अजय, धनवीर व रमेश राणा का कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद सड़क निर्माण की विधिवत स्वीकृति मिली, लेकिन विभागों की आपसी खींचतान के कारण अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण बीमार लोगों को पालकी या चारपाई के माध्यम से पांच किमी खड़ी चढ़ाई चढ़कर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ईड़ा, ग्वीराला और आसपास के गांवों से लगातार पलायन हो रहा है।

वन विभाग की ओर से छपान का कार्य हो चुका है। पेड़ों के कटान और ढुलान का इस्टीमेट वन विभाग की ओर से अभी विभाग को नहीं भेजा गया है। इस्टीमेट मिलने के बाद पेड़ों का कटान कार्य शुरू हो जाएगा। मार्ग के कटान के लिए टेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुधीर नैथानी, सहायक अभियंता, लोनिवि दुगड्डा

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें