फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा और भावी मतदाताओं को दी राष्ट्रीय पर्व मतदान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोटद्वार में भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा और भावी मतदाताओं को राष्ट्रीय पर्व मतदान के महत्व पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएसएस के मंडलीय समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। एनएसएस के मंडलीय समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय पर्व है जो पांच वर्ष में एक बार आता है। यही एक मौका होता है जब हम क्षेत्र के नेतृत्व की कमान सुयोग्य प्रत्याशी के हाथों में सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवी को अपने निकटतम पांच परिवारों से संपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने कहा कि हमें बिना लालच, भय, द्वेष के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सुयोग्य प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए, जिससे राष्ट्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चंद्र ध्यानी ने की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी, मनीष मधवाल, राहुल शर्मा, ममता रावत, कुसुमलता चतुर्वेदी समेत विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें