फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में पीयूष और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भूपेंद्र रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ सप्ताह के दूसरे दिन काव्य पाठ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान में अपनी बौद्धिक प्रतिभा दिखाई, वहीं काव्य पाठ के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर तंज कसे।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में डा. बिहारी लाल के मार्गदर्शन में आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कविता की पंक्तियों से स्वच्छ राजनीति करने और सामाजिक बुराई को दूर करने का संदेश दिया। निर्णायक डा. अरुणिमा, डा. वंदना चौहान, डा. अर्चना रानी के दिए गए अंकों के आधार पर बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र पियूष सुंद्रियाल ने प्रथम, बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा आयशा ने द्वितीय और एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डा. प्रीति रानी के मार्गदर्शन में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निर्णायक डा. तनु मित्तल, डा. हरीश प्रजापति, डा. अखिलेश कुमार राय द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर एमए द्वतीय सेमेस्टर के छात्र भूपेंद्र सिंह ने पहला, बीएससी द्वतीय सेमिस्टर के छात्र अनमोल नैथानी ने दूसरा और बीएड प्रथम वर्ष के छात्र मुकेश नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र संघ प्रभारी डा. डीएम शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार 28 मार्च को रंगोली और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें