फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला प्रतियोगिता में मनोज रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। धाद लोक भाषा एकांश कोटद्वार की ओर से फूलदेई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कला प्रतियोगिता में मनोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वयोवृद्ध साहित्कार योगेश पांथरी और प्रधानाध्यापक निर्मला कोटनाला ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान आयोजित कला प्रतियोगिता में मनोज ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय, सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि योगेश पांथरी ने विजेता छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए। लोक भाषा एकांश के अध्यक्ष जगमोहन बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को फूलदेई पर्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फूलदेई पर्व पर्वतीय क्षेत्रों से विलुप्त होता जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फूलदेई का महत्व बताते हुए सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवन देने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर लोक भाषा एकांश के उपाध्यक्ष सोहनलाल मैंदोला, अभिभावक संघ की अध्यक्ष आरती देवी, मुकेश सिंह, सोनी कंडारी, मदन सिंह चौहान, प्रफुल्ल पांथरी, अरुण चंद्र पांथरी, कलावती देवी, मंजू देवी, अभिषेक नेगी, किरन देवी, आशा देवी, शिल्पा देवी व रीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें