फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमलता, ज्योति और प्रेरणा को मिला रोटरी महिला सम्मान

विज्ञापन
mahila - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। रोटरी क्लब की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तीन महिलाओं और क्लब की गतिविधियों में विशेष सहयोग के लिए चार महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह का कोटद्वार की मेयर हेमलता नेेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबर का अधिकार प्राप्त है। आज की महिला अबला नारी नहीं है। आज महिलाएं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए कोटद्वार की मेयर हेमलता नेेगी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके ज्योति, निशुल्क स्कूल का संचालन करने वाली प्रेरणा रावत को प्रशस्तिपत्र, शॉल और स्मृति चिह्न के साथ रोटरी महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोटरी क्लब की सदस्य रेणुका गुसाईं, प्रतिभा गुप्ता, संध्या नेगी, रेणु अग्रवाल को क्लब की गतिविधियों में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, शरत चंद गुप्ता, अनिल भोला, अनीत चावला, डीपी सिंह, अमित अग्रवाल, कमल गुप्ता व गोपाल बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें