कण्वघाटी (कोटद्वार)। आर्य उप प्रतिनिधि सभा गढ़वाल और आर्य समाज पूर्वी झंडीचौड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी श्रद्धानंद के 92वें बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज सेवी सुरेंद्र लाल आर्य समेत पांच लोगों को सम्मानित किया गया।
झंडीचौड़ पूर्वी स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ और आर्य ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस मौके पर सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक कल्याण सिंह बेदी (रुड़की) और पंडित हरि प्रसाद शास्त्री (नजीबाबाद) ने अपने भजनों और देश के महान सपूतों और क्रांतिकारियों के जीवन पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब सिंह की धर्मपत्नी गोमती देवी, वृक्ष मित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ज्ञान आर्य वानप्रस्थी (दिल्ली), समाजसेवी सुरेंद्र लाल आर्य, डा. सबल सिंह, पंडित चंद्रमोहन, जयंती देवी, विद्या देवी को स्वामी श्रद्धानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। आर्य समाज झंडीचौड़ पूर्वी के प्रधान मदन मोहन कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मयंक प्रकाश कोठारी, भोपाल सिंह रावत, पार्षद सुखपाल शाह, रोहणी देवी, अमित नेगी, मनीष भट्ट, आर्य प्रतिनिधि सभा गढ़वाल के प्रधान गंगा प्रसाद सौम्य, विकास कुमार आर्य, सुखदेव शास्त्री, महेंद्र कुमार खंतवाल, आनंद प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन शूरवीर सिंह खेतवाल ने किया।