सतपुली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए नगर राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकसभा सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की। सतपुुली के एक होटल में प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजेश धर्माणी ने नगर पंचायत सतपुली की नव निर्वाचित वार्ड सदस्य आरती देवी को शाल भेंट के सम्मानित किया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए धर्माणी ने कहा कि 2014 में बीजेपी ने युवाओं को रोजगार के नाम पर छला और विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया। कहा कि ब्लॉक स्तरीय जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देती है सभी कार्यकर्त्ता उत्तराखंड की पांचों सीट पर विजय दिलाएंगे।
बैठक में प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट, पौडी विधानसभा प्रत्याक्षी नवल किशोर, पोखड़ा ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र कनपुड़िया, नरेन्द्र नेगी, सुरजन रौतेला, कीरत सिंह, रणधीर सिंह, जयदीप नेगी, रविंद्र सिंह, विकास रावत, राजकमल आदि मौजूद थे।