कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटद्वार तहसील परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को 91वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने हाईकोर्ट के आदेेश पर गठित एसआईटी से भी जांच में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 14 महीने बीत जाने के बाद भी वकील की हत्या का खुलासा न होना शासन और प्रशासन की लचर कार्यशैली को दर्शाता है।
बार एसोसिएशन और अन्य संगठनों की ओर से वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर तीन माह से कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी, पत्रकार राजीव गौड़, आशीष किमोठी का कहना है कि इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि पति की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर सुशील रघुवंशी की पत्नी रेेखा रघुवंशी को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा न होना पौड़ी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।
धरना-प्रदर्शन में मृतक वकील सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी, सुगुप्ता सिंह, कुमुद सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, विश्वजीत बड़थ्वाल, फतेह सिंह बिष्ट व हुकुम सिंह आदि शामिल रहे।