कोटद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर एक अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों ने नई पेंशन व्यवस्था का विरोध किया। कार्मिकों ने विरोधस्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष सुुजीत सिंह रावत और सचिव अनूप जदली ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन योजना (एनपीएस) लागू कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को पुरानी व्यवस्था दी जा रही है, जबकि 60 वर्ष की सेवा ईमानदारी के साथ करने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को एनपीएस लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है।