कोटद्वार। स्कालर्स एकेडमी में आयोजित अंतर विद्यालयी अंडर-17 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में एमकेवीएन कण्वघाटी ने नवयुग पब्लिक को हराया।
स्कालर्स एकेडमी में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में एमकेवीएन कण्वघाटी ने पहले मैच में बाल भारती को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में एमकेवीएन ने एसजीआरआर कोटद्वार को हराकर सेमीफाइनल और सेमीफाइनल में डीएवी कोटद्वार को हराकर फाइनल मुुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एमकेवीएन कण्वघाटी और नवयुग पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एमकेवीएन ने 15-7, 16-14 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, विनोद रावत, प्रमोद रावत, विपिन रावत, सूरज रमोला ने निभाई। इस अवसर पर एमकेवीएन कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी, प्रधानाध्यापिका आरती कंडवाल, विपिन जदली, विपिन रावत, हुकुम सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।