फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूनी स्कूल ने होनहार छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बलूनी स्कूल में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। रविवार को देवी रोड स्थित बलूनी क्लासेज में आयोजित सम्मान समारोह में डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने बताया कि उनके विद्यालय में विज्ञान विषय में सभी छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आशुतोष भंडारी ने 96 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। आयुशी रावत ने 94.4, विवेक रावत ने 94.2, अनुभव राजपूत ने 93.8, मनीष भंडारी ने 93.2, आलोक मैंदोला ने 91.6, अनुश्री ने 91.4, आकृति भट्ट व विशाल रावत ने 90.6 और आंचल रावत ने 90 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें