कोटद्वार। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और अविरल क्लासेस कोटद्वार की ओर से देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित कोटद्वार कार्निवल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक जितेंद्र रावत और गयिका शिवांगी घिल्डियाल ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। महिला पतंजलि के योगार्थियों ने दर्शकों को योग से निरोग रहने के गुर सिखाए।
अमर उजाला कोटद्वार कार्निवल के बारहवें दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी ने किया। गढ़वाली संध्या में लोकगायक, जितेंद्र चौहान, मनीष लखेड़ा और युवा लोक गायिका शिवांगी घिल्डियाल अपने गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। रंगकर्मियों के लोक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।
योग कार्यक्रम में महिला पंतजलि की ओर से राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत के नेतृत्व में योगार्थियों ने दर्शकों को योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। योगार्थियों ने चक्रासन, सर्वांगासन, सेतु बंद आसन, हलासन, भुजंगासन, बकासन, सूर्य नमस्कार आदि आसनों का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने की अपील की। केके केेटरर्स किशनपुर कि विकास कुकरेती की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गई, जिसे देख दर्शकों की आंख से अश्रुधारा निकल पड़ी।
कार्निवाल में अविरल क्लासेस कोटद्वार, एवीएन क्रिकेट एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, हंस फाउंडेशन कोटद्वार, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड़, एवीएन पब्लिक स्कूल, जिला उद्योग केंद्र, स्कालर्स एकेडमी, होप इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट, केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डिवाइन होंडा, पिज्जा अंकल, उत्तरा इलेक्ट्रॉनिक्स, टीआर सेल्स, आइडिया किचन, ए टू जेड पॉलीक्लीनिक, सिद्धबली बाबा स्वीट्स, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कमल ज्वैलर्स, बलूनी पब्लिक स्कूलए बलूनी क्लासेस, दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स, रूप निखार ब्यूटी पार्लर, केरल आयुर्वेद पंचकर्म, प्रीतम साउंड सर्विस ने प्रतिभाग किया।