फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेले की आखरी संध्या में गायक अमित सागर ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा और शहीद मेला कमेटी की ओर से आयोजित शहीद मेले की अंतिम संध्या लोक गायक अमित सागर व ज्योतिकला संगम के नाम रही। ज्योति कला संगम के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा, वहीं अमित सागर के गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने मेला में सहयोग के लिए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 88वें बलिदान दिवस 27 फरवरी की संध्या क्रांतिवीरों को समर्पित रही। गायक अमित सागर व सहयोगी पूनम सती ने देश भक्ति के गीत, राजस्थानी लोकगीत, नंदा जात की प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं, वहीं चैता की चैत्वाली ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ज्योति कला संगम के कलाकारों ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और पं. लाल बहादुर शास्त्री की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी लव शाह व लोकेश, रंगमंच के पूर्व हास्य कलाकार रामअवतार गर्ग (नीरस राजस्थानी), शिवचंद (शिब्बू भाई), बीरू भाई, समाजसेवी वीरेंद्र गोयल, सामाजिक गतिविधियों में विशेष सहयोग करने वाले राम सिंह व विपिन गर्ग को शहीद मेला समिति की ओर से सम्मानित किया गया। युवा होटल व्यवसायी संदीप नेगी ने शहीद दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को नगद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। देर रात्रि शहीद मेला कमेटी व पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला ने शहीद मेला समापन की घोषणा की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत, शहीद मेला संस्थापक सदस्य मोहन लाल बौंठियाल, भाजपा विधान सभा प्रतिनिधि विक्रम बिष्ट, दुगड्डा नगर मंण्डल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दीपक ध्यानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कुमारी विमला, विधायक प्रतिनिधि बृजमोहन उनियाल, बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, जीजीआईसी प्रधानाचार्य डा. मनोरमा ढौंडियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें