फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के सिनेमाघर में पुलिस की सुरक्षा में शुरू हुई फिल्म पद्मावत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यहां मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर के-प्राइड मॉल में बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा में निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन शुरू हो गया। पहले दिन फिल्म को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सभी शो हाउस फुल रहे। कहीं किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन

सिनेमाघर में सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रही। क्रेप्राइड मॉल के अनुरोध पर पुलिस प्रशासन द्वारा यहां पांच उपनिरीक्षकों और 25 कांस्टेबलों की तैनाती की गई थी। मॉल के प्रबंधक अशोक खंतवाल ने बताया कि लगातार विवाद में रहने के कारण लोग दो हफ्ते पहले से ही फिल्म के शो को लेकर पूछताछ कर रहे थे। सूचना मिलने पर लोगों ने एडवांस में टिकट बुक करा दिए थे, जिसके कारण बृहस्पतिवार को फिल्म के सभी शो हाउस फुल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें