फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए पांच का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित गायन प्रतियोगिता वॉइस ऑफ कोटद्वार के द्वितीय चरण में सदाबहार गीतों का आयोजन किया गया। इसमें 11 प्रतिभागियों में से पांच प्रतिभागियों का अंतिम चरण के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पदमपुर वेडिंग प्वाइंट में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एनके जखमोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वॉइस ऑफ कोटद्वार प्रतियोगिता के माध्यम से उन बच्चों को एक मंच दिया जा रहा है जो गायकी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रतिभागियों ने सदाबहार गीत गाए। 11 प्रतिभागियों में से पांच का अंतिम चरण के लिए चयन हुआ है।
संस्था के अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि अंतिम चरण की प्रतियोगिता 31 दिसंबर को मालवीय उद्यान में होगी। इस अवसर पर राजू बुड़ाकोटी, सावित्री, शकुंतला बुड़ाकोटी, देवेंद्र राणा, नरेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें