फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी रोड को स्टेट हाईवे बनाने से मिलेगा प्रदेश वासियों को लाभ: दिलीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल मार्ग को पक्का करने से कोई खास लाभ नहीं होगा। कंडी रोड को स्टेट हाईवे बनाकर रामनगर से जोड़ा जाना चाहिए। तभी जाकर सही मायने में इसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल सकेगा। जब तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाली कंडी रोड को स्टेट हाईवे नहीं बनाया जाता, तब तक यह उपलब्धि नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में लैंसडौन विधायक ने कांग्रेस सरकार पर जिम कार्बेट पार्क को कोटद्वार से नहीं खोलने का आरोप लगाया। कहा कि कार्बेट का दो तिहाई भाग पौड़ी जिले में होने के बावजूद कांग्रेस ने इस पर कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने की पहल में सबसे पहले पर्यटकों को घुमाने के लिए जिप्सी के पंजीकरण और परमिट कोटद्वार से जारी होने जरूरी हैं। उन्होंने सरकार से पर्यटकों के कार्बेट में सैर के लिए गौजड़ा और मैदावन मार्ग को खोलने की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 27 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीनदयाल उपाध्याय किसान ऋण योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत क्षेत्र के करीब दो हजार किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा हंस फाउंडेशन की मदद से आपदा के 1100 प्रभावितों को 15 हजार रुपये प्रति और मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये प्रति का मुुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें