फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण कैंप में 200 लोगों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब कोटद्वार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा की ओर से कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 200 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक केंद्र में आयोजित टीकाकरण कैंप का रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. केएस नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रांतियों के कारण कुछ लोग कोरोना टीका नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना की दोनों डोज लगाने की अपील की। कैैंप के दौरान लोगों में टीकाकरण के लिए उत्साह देखा गया। सुबह से ही टीका लगाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीके लगाए। इस अवसर पर क्लब के सचिव ज्योतिस्वरूप उपाध्याय, क्लब ट्रेनर वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बंसल, गुड्डू रावत, सीमा शाही, मंजू रावत, रीता देवी, मीना देवी, नीलम कुकरेती, रेखा कंडवाल, अमान, मंसूर और अमजद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें