फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले में दी विज्ञान, गणित की जानकारियां

विज्ञापन
student - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, यू-कॉस्ट देहरादून और सोसाइटी ऑफ पोल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट्स, (स्पैक्स) देहरादून की ओर से सोमवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पदमपुर में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हो गया है। इस मौके पर विज्ञान की जानकारी दी गई। मेले में छात्रों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन

सोमवार को मेेेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद बिडालिया ने किया। स्पैक्स संस्था देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बृजमोहन शर्मा ने कहा कि छात्रों और आम जनमानस में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा हो और उनकी सोच को वैज्ञानिक अधारशिला प्रदान हो, इस उद्देश्य से मेले का किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आशीष रावत ने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है, ऐसे में हमें अपनी सोच को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने की आवश्यकता है। उद्घाटन सत्र में उप प्रधानाचार्या नीरजा गौड़, डा. बीना वशिष्ठ, बिजेंद्र नेगी, मनोज कुमार डबराल व भूपेंद्र रावत समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सत्र के बाद संदर्भ व्यक्ति डा. बृजमोहन शर्मा, योगेश भट्ट, दर्शन लाल बावेजा, बालेंदु जोशी, श्रीनारायण श्रीवास्तव, जय शर्मा, दिव्यांशु, राकेश उपाध्याय, विनय विद्यार्थी, मो. अनस फारुकी, नरेश उप्रेती, रामतीर्थ मौर्य, अरुण कुमार, गौरव कुमार ध्रुव अनदानिया व अंजलि भारद्वाज ने हाइड्रोपोनिक्स (जल कृषि), कथित चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या, कठपुतली द्वारा विज्ञान संचार, जल गुणवत्ता परीक्षण, अल्प व्यय सामग्री द्वारा विज्ञान मॉडल निर्माण, गणित के सरलतम प्रयोग, ड्रोन कैमरा संचालन, रोबोटिक्स साइंस की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पहले दिन एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पदमपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग वैल पब्लिक स्कूल के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें