फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शिलान्यास किया तो धरातल पर क्यों नहीं उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। दस करोड़ की लागत से निर्माणाधीन लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के शिलान्यास समारोह पर कांग्रेसियों की बयानबाजी से भाजपाई भड़के हुए हैं। भाजपाइयों ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि जब कांग्रेस के कार्यकाल में शिलान्यास हुआ तो काम धरातल पर क्यों नहीं उतरा। कहा कि भाजपा केवल शिलान्यास नहीं करती, बल्कि कार्य का शुभारंभ करती है। भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में ही वर्षों से लटके और बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू होने से कांग्रेसी बौखला गए हैं। लालढांग-चिलरखाल मार्ग, सनेह में इको टूरिज्म पार्क और कण्वाश्रम पर्यटन विकास योजना के शिलान्यास के साथ ही काम शुरू करवा दिया गया है। एक साल के भीतर ये कार्य धरातल पर नजर आएंगे।
विज्ञापन

भाजपाइयों की भाबर में हुई बैठक में दुगड्डा के पूर्व प्रमुख भुवनेश खरक्वाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, वन मंत्री के ओएसडी विनोद रावत, भाजपा नेता परशुराम, महेश चंद्र सती, राजेंद्र बिष्ट, राजगौरव नौटियाल और भाजपा महामंत्री वीरेंद्र रावत ने कहा कि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। कहा कि चिलरखाल में लालढांग-चिलरखाल मोटरमार्ग का तीन सेतुओं सहित सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास ही नहीं किया गया, बल्कि तीन पुलों का काम भी शुरू हो गया। तीनों पुलों समेत यह मार्ग आठ महीने में तैयार हो जाएगा। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में शिलान्यास तो करती रही, लेकिन एक भी काम धरातल पर नहीं उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें