कोटद्वार। बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पदमपुर (कोटद्वार) की एनएसएस इकाई ने विश्व बालिका दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ, संसार बचाओ जैसे नारों से जागरूक किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं की रैैली को रवाना किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी पूरन चंद आर्य के नेतृत्व में यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर शिवराजपुर, उमरावनगर, मोटाढांक, दुर्गापुरी होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तख्तियों पर लिखे विभिन्न स्लोगनों और नारों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ-देश बचाओ, मानवता पर दाग न लगाओ, बेटा बेटी का भेद मिटाओ, बेटी को अधिकार दो बेटे जैसा प्यार दो.. से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सतीश मौर्य, रविंद्र भारद्वाज और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।