कोटद्वार। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं को मिलने वाले बाल्य देखभाल अवकाश के अंतर्गत 15 दिन के अवकाश की स्वीकृति का अधिकार प्रधानाचार्यों को दे दिए गए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। अब तक यह अधिकार खंड शिक्षा अधिकारियों के पास था।
राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बाल्य देखभाल अवकाश प्रधानाचार्य स्तर से निस्तारित होने से शिक्षिकाओं को बीईओ कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि शासनस्तर पर कई मर्तबा मांग रखने जाने के बाद अब निस्तारण संभव हो पाया है।