फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का मुआवजा नहीं देने पर पीडब्लूडी पर भड़के जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से संबंधित मुद्दे छाए रहे। सड़क का मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के जनप्रतिनिधियों ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल ने लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता को सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग पर सड़कों का मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग बैजरों ने मटेला-रंणगेरा, कोरकंडाई-बयेड़ा, जोगीमढ़ी-बयेडा, कंडुंली-सिमड़ी आदि मोटर मार्ग का लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। बार-बार सदन में मामला उठाए जाने के बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस पर कनिष्ठ अभियंता के जवाब से असंतुष्ट होकर ब्लाक प्रमुख ने उन्हें सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कांडा मल्ला की प्रधान सुरेशी देवी ने पीएमजीएसवाई की सड़क के मलबे के गांव में घुसने से नुकसान का मामला उठाया। कोठिला के प्रधान मुकेश सिंह ने पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई कोठिला-घनशाली मोटर मार्ग पर खतरे का सबब बने मलबे की शिकायत की। वहीं प्रधान संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग से भरोलीखाल में फैले दिमागी बुखार से बचाव के लिए कैंप लगाने की मांग की। भमरेई के प्रधान अशोक रावत ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं लगाने की शिकायत की। कदोला के प्रधान मेहरबान सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरोलीखाल में विद्युत कनेक्शन नहीं लगाए जाने पर शिक्षा विभाग को आड़े हाथों लिया। ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का गंभीरता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें