फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील रघुवंशी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार का बहुचर्चित सुशील रघुवंशी हत्याकांड के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी और कोटद्वार बार एसोसिएशन का धरना 28वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार तहसील परिसर में धरने पर बैठे कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशील रघुवंशी हत्याकांड को एक साल बीतने बाला है, लेकिन पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है। पुलिस की कार्यप्रणाली देखकर लगता है कि पुलिस इस हत्याकांड को अनसुलझा रहने देना चाहती है, लेकिन कोटद्वार बार एसोसिएशन रघुवंशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करता रहेगा। यदि पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को जल्द ही नहीं सुलझाया तो कोटद्वार बार एसोसिएशन हाईकोर्ट से इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग करेगा। साथ ही हाईकोर्ट से हत्याकांड में अब तक की कार्रवाई में पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग की जाएगी। धरने में मुकेश कपटियाल, विपिन डोबरियाल, हरीश नेगी, ध्यान सिंह नेगी, मनोज सिंह, एडवोकेट प्रकाश नेगी, शगुफ्ता सिंह, हुकुम सिंह, अनूप थपलियाल, आशीष किमोठी व मुजीब नैथानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें