फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भृगुखाल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से परेशान क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सांकेतिक धरना देकर अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती और पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रशांत बडोनी के नेतृत्व में ग्रामीण भृगुखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में हाथों पर तख्तियां लेकर नारेबाजी के साथ बाजार से अस्पताल तक जुलूस निकाला। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अस्पताल में सांकेतिक धरना देकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रशांत बडोनी ने कहा कि भृगुखाल स्थित सरकारी अस्पताल में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लोग स्वास्थ्य लाभ लेते हैं, लेकिन अस्पताल में न तो डाक्टरों की तैनाती की गई है। जो डाक्टर हैं, वे अस्पताल में नहीं बैठते हैं। यही नहीं, अस्पताल में लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इसके कारण लोग यहां से 60 किमी कोटद्वार और 70 किमी ऋषिकेश अस्पताल में इलाज कराने को मजबूूर हैं। कई बार स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को अस्पताल की लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेताया कि 15 दिन तक अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयहरी अमर देव भट्ट, राजवीर सिंह, संदीप कांत, हरि सिंह नेगी, महावीर सिंह, प्रेमलाल जखमोला, उमा देवी, मनोरमा देवी, मुन्नी देवी, मलती देवी, अनीता देवी, शकुंतला देवी व मोहनलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें