फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बस हादसे को लेकर कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के घटनास्थल पर न पहुंचने व राज्य सरकार पर राहत कार्य में ढिलाई बरतने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ओछी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा मीडिया प्रभारी ललित पटवाल ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं विधायक, ब्लॉक प्रमुख, पुलिस, प्रशासन, मीडिया व अन्य समाजसेवियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विधायक घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री व डीएम आदि को सूचित कर तुरंत राहत पहुंचाने को कहा। विधायक यथाशीघ्र घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य व अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन-प्रशासन से मशविरा करते रहे। घायलों को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाने का प्रयास भी किया, लेकिन खराब मौसम के चलते संभव नहीं हो सका। ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य के लिए प्रयास में जुटी रहीं। खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री व मंत्री धन सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंचे और यथासंभव त्वरित कार्रवाई व हरसंभव मदद का प्रयास किया। कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप भी अगले दिन क्षेत्र में पहुंचे। दुर्घटना के दिन घटनास्थल पर कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। इसके बावजूद इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं।
उधर, विधायक दिलीप रावत ने कहा कि बस हादसा अचानक घटी एक भयानक आपदा थी। सूचना मिलते ही यथासंभव राहत कार्य शुरू किया गया। शासन-प्रशासन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने राहत कार्य में बड़ी भूमिका निभाई। ऐसे समय में किसी प्रकार के दोषारोपण के बजाय सबको एकजुट होकर राहत कार्य में लगना चाहिए। उन्होंने विपक्षियों की इस तरह बेबुनियाद बयानबाजी के लिए निंदा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र प्रताप, सत्यपाल सिंह आदि ने कांग्रेसियों के वक्तव्य की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें