फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार बाजार समेत कई क्षेत्रों में तीन दिन से पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के गाड़ीघाट और काशीरामपुर तल्ला में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से कोटद्वार मुख्य बाजार समेत कई मोहल्लों के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। पिछले तीन दिन से नगर के कई हिस्सों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत के कारण जलसंस्थान दूसरे क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति नहीं कर सका है।
विज्ञापन

कोटद्वार शहर के गाड़ीघाट क्षेत्र में लोनिवि द्वारा सीसी मार्ग का निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी एजेंसी द्वारा यहां नालों की निकासी के लिए सीसी मार्ग के नीचे ह्यूम पाइप बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई की गई है, जिससे पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत से नागरिक पानी के लिए भटक रहे हैं। काशीरामपुर तल्ला में भी कमोवेश यही हालत है। सीसी मार्ग के निर्माण के लिए की गई खुदाई में यहां भी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। तीन दिन से शहर के लालबत्ती चौक, गोखले मार्ग, नजीबाबाद मार्ग, बद्रीनाथ मार्ग समेत कई मोहल्लों में पेयजल संकट बना है। दोनों जगह पाइप लाइनों को दुरुस्त करने का प्रयास जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पाइप लाइनें इंटर कनेक्ट होने के कारण मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि पाइप लाइनों की वेल्डिंग नहीं हो पा रही थी, इसलिए सोमवार से आसपास के सभी नलकूपों का संचालन बंद कर दिया गया है। वेल्डिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बृहस्पतिवार से पेयजल व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें