कोटद्वार। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की बैठक में विद्युत संविदा कर्मियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन अध्यक्ष अमित बहुगुणा ने कहा कि विद्युत संविदा कर्मी वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। वे अल्प वेतन में जोखिमभरा कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। कहा कि संगठन न्यायालय में भी समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण की लड़ाई जीत चुका है, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविदा कर्मी मीटर रीडिंग का कार्य संतोषजनक रूप से कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने मीटर रीडिंग का कार्य निजी हाथों में दे दिया। बैठक में संगठन सचिव सोहन सिंह, सुबोध सुंद्रियाल, राकेश देवरानी, विनय चौधरी, रविंद्र कुमार, हेमंत कुमार, मनमोहन सिंह, पल्लव, हर्षमोहन आदि मौजूद रहे।