फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन शिनाख्त भी नहीं सुलझा सका महिला की हत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस विभाग की ओर से चल रहा आपरेशन शिनाख्त भी साल भर पहले खोह नदी में हत्या कर फेंके गए महिला के शव की शिनाख्त नहीं कर सका है। महिला का शव एक ट्राली बैग में पैक कर नदी में फेंका गया था। गत 22 मई को कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ स्थित रेशम फार्म में मिले अधेड़ व्यक्ति के शव की भी पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। अपराधियों के लिए कोटद्वार के जंगल साफ्ट टारगेट साबित हो रहे हैं। वे यहां न केवल अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि घटना के बाद शवों को नदी, नालों और जंगलों में ठिकाने लगाकर आराम से निकल भी जा रहे हैं। यही वजह है कि यहां हत्या कर फेंके गए शवों की शिनाख्त तक नहीं हो पा रही है। गत वर्ष दो जुलाई को कोतवाली पुलिस को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच खोह नदी में एक महिला का शव मिला था। पुलिस इस मामले का खुलासा तो दूर शव की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। अज्ञात महिला की हत्या का यह मामला कोटद्वार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। ट्रालीबैग के पास मिले कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद तक दौड़ भी लगाई, लेकिन इससे आगे पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है।
विज्ञापन

गत 22 मई को कोटद्वार भाबर के रेशम फार्म में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस की ओर से शव के फोटो चस्पा कर इतिश्री कर दी गई है। मई के दूसरे सप्ताह में सिगड्डी के जंगलों में मिले एक व्यक्ति के शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ जेआर जोशी का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पौड़ी जिले में ऑपरेशन शिनाख्त के तहत अब तक 100 शवों में से 14 शवों की शिनाख्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें