फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हिमालयन गढ़वाल विवि की ओर से गढ़वाल क्षेत्र के 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 300 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति शिवकुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र से हो रहे पलायन चिंता जताई। कहा कि पहाड़ों से लोग शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार न मिलने के कारण पलायन कर रहे हैं, जो बेहद चिंता की बात है। विवि के डीन डा. हर्ष कुमार ने बताया कि विवि का एकमात्र उद्देश्य गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा देना है। इस मौके पर कुलपति प्रो. एनके सिन्हा, डिप्टी रजिस्ट्रार सिंघमराज सिंह, अंकित गोयल, मुकेश यादव, महिपाल सिंह, बृजमोहन, गार्गी रावत, मीरा, सोनिया, सुरभि, सपना आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष कोटनाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें