फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से सड़क निर्माण नहीं होने से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एक महीने से सड़क पर काम शुरू नहीं होने से आक्रोशित लालपुर के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को लालपुर के ग्रामीण घरात तिराहे के पास भारत जनरल स्टोर पर एकत्र हुए। उन्होंने सड़क के पास पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर सड़क निर्माण अधूरा छोड़कर ग्रामीणों के लिए मुसीबत पैदा करने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग द्वारा गांव की हजारों की आबादी को जाने वाले मार्ग पर सीसी कार्य करने के लिए एक माह पूर्व सड़क पर रोड़ी और बजरी डाल दी थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया है। पहले से तंग रास्ते पर पड़ी रेत-बजरी के कारण मोहल्ले में गैस और 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है। लोगों को गैस और मरीज को पहुंचाने के लिए सड़क पर आना पड़ रहा है। यही नहीं, बजरी में रपटकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। एक महीने से लोग सड़क निर्माण के लिए पीडब्लूडी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो विभाग सड़क का निर्माण कर रहा है और न ही सड़क से निर्माण सामग्री ही हटा रहा है। इसके कारण विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ कालोनी के लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है।
इस अवसर पर राजा खंतवाल, कैलाश खंतवाल, विमल देवरानी, प्रीति ध्यानी, विजय सिंह रावत, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह नेगी, दलवीर सिंह नेेगी व हेमंत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें