कोटद्वार। तहसील यमकेश्वर क्षेत्र के माला गांव तल्ला ढांगू प्रथम निवासी नारायण सिंह ने शिवपुरी राफ्टिंग कैंप में कार्यरत अपने भतीजे ध्यान सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई है। राजस्व उपनिरीक्षक को दी तहरीर में नारायण सिंह ने बताया कि उनका भतीजा शिवपुरी राफ्टिंग कैंप में कार्यरत था। वह एक मार्च को अपने घर से अपने कार्यस्थल के लिए निकला। एक सप्ताह तक घर न आने पर जब उसकी पत्नी रजनी देवी फोन पर संपर्क साधा तो उसका फोन नहीं मिला। जिसके बाद पत्नी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी न मिलने पर शनिवार को चाचा नारायण सिंह पुत्र जुप्पल सिंह ने अपने भतीजे की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।