फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकेवीएन के शंखनाद में पोम-पोम डांस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल के पहले वार्षिक सांस्कृतिक समारोह और क्रीड़ा प्रतियोगिता- शंखनाद 2018 में नन्हे मुन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन

शिब्बूनगर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह का कार्यक्रम अध्यक्ष सर्वोदयी सेवक मानसिंह रावत, मुख्य अतिथि बीईओ सुषमा दास ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। नर्सरी के छात्र अक्षत नेगी ने अंग्रेजी में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्हें बच्चों ने पोम-पोम डांस और पीटी ड्रिल की मनमोहक प्रस्तुति दी। नर्सरी के शिवांश रावत द्वारा खेलों के महत्व पर और अपर केजी के नमन नेगी ने अंग्रेजी में धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया।
वार्षिक क्रीड़ा का शुभारंभ बिग फिश रेस से किया गया। इसके प्रीथम ग्रुप में आरवी नेगी ने प्रथम, मयंक रावत ने द्वितीय और शिवांग रावत ने तृतीय स्थान, जबकि अक्षरा रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। द्वितीय ग्रुप में अक्षत नेगी ने पहला, अविका तोमर ने दूसरा, सारांश जखमोला ने तीसरा और आरव तिवारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। तृतीय ग्रुप में प्रथम स्थान में नंदनी तोमर, द्वितीय स्थान में गौरी सुंद्रियाल एवं तृतीय स्थान में आरोही नेगी रही।
विज्ञापन

हनी बी रेस के प्रथम ग्रुप में अदमया रावत, एकांश रावत, अंशिका नौडियाल, वैभव, द्वितीय ग्रुप में अनन्या असवाल, मोनिका गुसाईं, अभिनव अग्रवाल, मीहिका रावत, तृतीय ग्रुप में सिद्ध जखमोला, सानिध्या रावत, नमन नेगी, शानवी खुल्बे, स्टिकिंग ऑफ शेप के प्रथम ग्रुप में मयंक रावत, शिवांश रावत, तृतीय स्थान अक्षरा रावत, आरव नेगी, द्वितीय ग्रुप में आरव तिवारी, सारांश जखमोला, अविका तोमर, अक्षत नेगी, तृतीय ग्रुप में नंदनी तोमर, शौर्य रावत, आरोही नेगी, गौरी सुंद्रियाल, बनी होपिंग रेस के प्रथम ग्रुप में अंशिका नौडियाल, अदम्या रावत, वैभव, एकांश रावत, द्वितीय ग्रुप में प्रथम अनन्या असवाल, मोनिका गुसाईं, अभिनव अग्रवाल, मिहिका रावत, तृतीय ग्रुप में सिद्ध जखवाल, नमन नेगी, सानिध्या रावत, शानवी खुल्बे, फिलिंग ऑफ स्कूल बैग प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में शिवांश रावत, अक्षरा रावत, मयंक रावत, आरव नेगी, द्वितीय ग्रुप में आरव तिवारी, अविका तोमर, सारांश जखमोला, अक्षत नेगी, तृतीय ग्रुप में नंदनी तोमर, गौरी सुंद्रियाल आरोही नेगी व शौर्य रावत मौजूद थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी, सेंटर हेड वीना मिस, उप निदेशिका सोनम पंत कोठारी, अनिल भोला, शशि नैनवाल, आरती कंडवाल, विजय माहेश्वरी, रंजना रावत, दीपक कुकरेती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मानसी अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें