कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग लेकर इंटर कालेज बचाओ संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 58वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग और प्रबंध तंत्र के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जल्द ही विद्यालय का प्रांतीयकरण नहीं किया गया तो सामूहिक रूप से आमरण अनशन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को समिति के संरक्षक सिद्धानंद भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कई ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। समिति के संयोजक सत्यप्रसाद कंडवाल ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इंटर कालेज के राजकीयकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी की ओर से भी ग्रामीणों को प्रांतीयकरण का आश्वासन दिया गया है। विद्यालय के राजकीयकरण होने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। चेेतावनी दी है कि यदि सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष समिति और अभिभावक संघ सामूहिक आमरण अनशन करने के लिए विवश होंगे।
धरना-प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष रतन कंडवाल, अभिभावक संघ अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कंडवाल, सचिव मदन मोहन कंडवाल, हर्षदेव नैथानी, वीरेंद्र सिंह रावत, मो. इसाक, मान सिंह बिष्ट, भगत सिंह रावत, मौ. इब्राहिम, राजकुमार भट्ट, प्रकाश तोमर, नरेश जखमोला, कमल सिंह तोमर, दिनेश बलूनी व कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
-फोटो