फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सिंह रावत के नाम पर हो रिखणीखाल डिग्री कालेज का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल/कोटद्वार। जयहरीखाल पीजी कालेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. भक्तदर्शन के नाम पर होने के बाद अब क्षेत्रवासियों ने रिखणीखाल डिग्री कालेज का नाम योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भारत सिंह रावत के नाम पर करने की मांग की है। कहा कि भारत सिंह रावत यूपी और उत्तराखंड में जाने-माने नाम रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर से क्षेत्र के दौरे पर आए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत को इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

जयहरीखाल और कोटद्वार भ्रमण पर आए उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्यमंत्री के समक्ष छात्रसंघ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 11 साल से धनावंटन के अभाव में ठप पड़ी भैरवगढ़ी पंपिंग योजना का मुद्दा उठाया। छात्रसंघ की ओर से जयहरीखाल महविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, पीजी में पदों का सृजन, पीजी ब्लाक निर्माण, नए विषयों समाजशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान का सृजन करने और उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। संविदा पर कार्यरत राज्य आदोलनकारियों के नियमितीकरण और स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य पोषित करने की मांग की गई। भाजयुमो के जिला महामंत्री जंगबहादुर रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैन सिंह नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य केसी कोटनाला, गोपाल सिंह रावत, चक्रधर घिल्डियाल, लक्ष्मण सिंह, बलबंत सिंह ओर गोविंद सिंह बिष्ट ने रिखणीखाल डिग्री कालेज का नामकरण योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भारत सिंह रावत के नाम पर करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें