फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस ग्रेंड इंटरनेशनल की तैयारियों में जुटी लैंसडौन की अनुकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। वियतनाम में 12 से 26 अक्तूबर तक होने जा रही मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं देश का प्रतिनिधित्व करेगी जहां वह उत्तराखंड की परंपराओं को दुनिया जहान से रूबरू कराएंगी। इस प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को लैंसडौन में अनुकृति की माता नर्बदा गुसाईं ने पत्रकारवार्ता में बताया कि वर्तमान में अनुकृति मुंबई में इंटरनेशनल एक्सपर्ट की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपने देश की संस्कृति को उजागर करने का अवसर मिलेगा। अनुकृति देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को विश्व में पहचान दिलाएगी। वहां वह वह मॉडर्न इंडिया का भी प्रदर्शन करेंगी। अनुकृति वहां योग और स्टॉप द वार थीम पर अपना संदेश देगी। विश्व शांति के लिए अनुकृति ने अपना एक वीडियो भी तैयार किया है, जिसका प्रदर्शन प्रतियोगिता के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें