कोटद्वार। जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता गढ़देवा के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। पौड़ी जिले के 15 ब्लाकों के विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत जूनियर बालक और बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रभु महतो, हिमानी ने प्रथम, मनीष, तोषी ने द्वितीय और अमित, कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में चंदालाल ने पहला सुमित ने दूसरा और गौरव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग की क्रास कंट्री रेस में गौरव कुमार, प्रभु, अवनीश रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। त्रिकूद बालक वर्ग जूनियर में रोहित नेगी, पवन सिंह, अर्जुन चौहान, बालिका वर्ग मेें सलोनी, मनीषा, आंचल, चक्का फेंक जूनियर बालक में पवन सिंह, विकास भंडारी, करण, बालिका में प्रिया, शालिनी, संगीता, सीनियर बालक वर्ग में हीरा सिंह, पल बहादुर, राजन भारद्वाज, बालिका सब जूनियर वर्ग में माला, निकिता, खुशी मयाल, गोला फेंक प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में पल बहादुर, सचिन बिष्ट, संतोष, सबजूनियर बालिका वर्ग में खुशी मयाल, माला, नैंसी, सबजूनियर बालक में विवेक नयाल, रोहित रावत, विशाल कुमार, लंबी कूद प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी, प्रीति, सोनाली, सब जूनियर बालक वर्ग में मोहित, विवेक नयाल, राहुल, बालक जूनियर में अर्जुन सिंह, पवन सिंह, अभिजीत, बालिका जूनियर वर्ग मेें सलोनी, प्रिया और दीपा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो