फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 रिक्रूट्स बने थल सेना के अभिन्न अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) के नायक भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में 94वें कोर्स के 191 रिक्रूट्स देश की सुरक्षा की शपथ लेते हुए गढ़वाल राइफल्स में नए राइफलमैन के रूप में शामिल हो गए। पासिंग आउट परेड के समीक्षा अधिकारी गढ़वाल राइफल्स के कमांडेेंट ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान ने इन रिक्रूट्स को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कोविड-19 के संक्रमणकाल को देखते हुए परेड देखने के लिए युवा सैनिकों के माता पिता और रिश्तेदारों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। समीक्षा अधिकारी ने युवा सैनिकों को राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए युवा सैनिकों के साहस की प्रशंसा की। कहा कि गढ़वाल राइफल्स का गौरवशाली इतिहास साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है। उन्होंने नवनियुक्त सैनिकों का आह्वान किया कि वे रेजीमेंट की शौर्य गाथाओं के अनुरूप अपने सैन्य दायित्वों व कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें। इस मौके पर रिक्रूटों ने अपने दाहिने कंधे पर शौर्य व वीरता की प्रतीक लाल रस्सी स्कारलेट धारण की। रायल रस्सी धारण करने पर रिक्रूटों को राइफलमैन का दर्जा दिया जाता है।
‘ख’ कंपनी को मिला चैंपियनशिप बैनर का खिताब
परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राइफल्समैनों को समीक्षा अधिकारी ने मेडल प्रदान किए। ओवरआल प्रदर्शन के लिए राइफलमैन कमल सिंह को स्वर्ण पदक, सूरज सिंह को रजत, अनिल कुमार को कांस्य पदक प्रदान किया गया। अन्य क्रियाकलापों ड्रिल में अजेय सिंह सर्वश्रेष्ठ रहे। फिजिकल में अमित सिंह अग्रणी रहे। बेस्ट फायरिंग के लिए ऋषभ को मेडल प्रदान किया गया। हवलदार पृथ्वीपाल सिंह को उत्तम प्रशिक्षक, सूबेदार मनोज कुमार को उत्तम प्लाटून कमांडर का पुरस्कार प्रदान किया गया। कोर्स की सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चैंपियनशिप बैनर का खिताब ’ख’ कंपनी को प्रदान किया गया। यह खिताब कंपनी के सीनियर जेसीओ सूबेदार बीरेंद्र सिंह ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें