किशनपुर/कोटद्वार। राजकीय कन्या इंटर कालेज कलालघाटी में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन एवं उन्नयन समिति (एसएमडीसी) की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सरिता राणा को एसएमडीसी का अध्यक्ष चुना गया।
शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने की। उन्होंने छात्राओं के उन्नयन पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से सरिता राणा को अध्यक्ष चुना गया। हिमानी बहुगुणा, सुचिता बिष्ट, हेमलता बडोला, भावना पांडे, सावित्री रावत, पीतांबरी रावत, नागेंद्र सिंह नेगी व लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, वकीला अंसारी, लक्ष्मी जखमोला, नागेंद्र दत्त डबराल, दिगंबर सिंह व राजेश्वरी देवी सदस्य बनी। इस अवसर पर उषा रावत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू कपरवाण, विनीता जोशी, बीना शर्मा व सुमनलता आदि मौजूद रहे।