कोटद्वार। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवियों को अपने आस-पड़ोस के लोगों को जागरूक और मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। मतदान के दिन वृद्ध, असहाय लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की अपील की। प्रधानाचार्य ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवियों ने जौनपुर, कालाबड़, चौधरी मोहल्ला, बालाजी मंदिर, झंडाचौक समेत शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह नेगी, मनीष मंधवाल आदि मौजूद रहे।