फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक की छह गावों में पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
water - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दुगड्डा। गर्मियां शुरू होते ही पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। दुगड्डा ब्लाक के दुर्गम क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति न होने से ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने में लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

90 के दशक में क्षेत्र की पेयजल किल्लत को दूूर करने के लिए धोबीघाट-गुनी बस्यूर-धरियालसार 42 किलोमीटर लंबी पेयजल योजना बनाई गई थी। करीब एक करोड़ का बजट लगाने के बाद भी गुनी बस्यूर, धरियालसार, अल्दावा, सिद्धपुर, कूरीखाल व झवाणा आदि गांवों की सैकड़ों की आबादी पेयजल से वंचित है।
ग्रामीण शंभू प्रसाद खर्कवाल, जितेंद्र खर्कवाल, दिवाकर धूलिया व सुदर्शन आदि का कहना है कि पिछले सप्ताह से पेयजल योजना में पानी नहीं आ रहा है। लोग करीब दो किमी दूर हाथी बाहुल्य क्षेत्र के जंगल में स्थित प्रकृतिक स्रोत से खतरे में पानी ढो रहे हैं। शिकायत के बाद भी जलसंस्थान उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता देवकी नंदन जोशी ने बताया कि अल्दावा के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल योजना बाधित होने का मामला संज्ञान में नहीं है। उक्त योजना के निरीक्षण के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें