फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान गुरुकुल महाविद्यालय के योग विभाग के छात्र-छात्राओं ने योग आसनों की प्रस्तुति देकर सभी से अपने जीवन में योग अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को स्वर्ण जयंती समारोह का शुुुुभारंभ योगाचार्य विश्वपाल जयंत ने किया। उन्होंने सभी साधकों से नियमित योग करने और अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खुद ही निराकरण हो जाएगा। इस मौके पर गुरुकुल महाविद्यालय के योग विभाग के छात्र-छात्राओं ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी नजीबाबाद के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकगीत और लोकनृत्य और यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रात:काल में योगाचार्य विश्वपाल जयंत ने साधकों को योग आसन का प्रशिक्षण दिया।
मुख्य अतिथि डा. विक्रम सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में निर्माणाधीन भरत स्मारक से महर्षि कण्व की तपस्थली और चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने भरत स्मारक के लिए एक लाख रुपये और महर्षि विश्वकेतु ने 51 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर स्वामी कैलाशगिरी महाराज, डा. ऋषिपाल सिंह, योगी राजकर्णपाल गिरी महाराज और स्वामी कृष्णानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें