फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मी और पार्षदों में गहराया विवाद, पार्षद पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वार्ड नंबर सात कौड़िया की समस्याओं के निस्तारण को गंभीरता से न लेने से भड़के पार्षद सुभाष पांडेय के नगर निगम दफ्तर में गंदगी डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में नगर निगम कर्मी और पार्षद आमने सामने आ गए हैं। सहायक नगर आयुक्त ने जहां इस मामले में पार्षद के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है, वहीं पार्षदों ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए सहायक आयुक्त और अवर अभियंता के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में गंदगी फेंकने के मामले में नगर निगम के सहायक आयुक्त राजेश नैथानी की ओर से कोतवाली में एक तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा गया है कि वार्ड नंबर सात के पार्षद सुभाष पांडे पिछले तीन-चार दिनों से उनके वार्ड में पुलिया निर्माण के लिए दबाव बना रहे थे। जिसमें लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए फिलहाल इस कार्य को कराने से असमर्थता व्यक्त कर दी गई थी। जिससे सुभाष पांडेय भड़क गए। उन्होंने कर्मचारियों और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यही नहीं लेखानुभाग कक्ष में कीचड़ भी फेंक दिया, जिससे अनुभाग में रखे महत्वपूर्ण कागजात खराब हो गए। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी पार्षद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उधर, भाजपा पार्षद के समर्थन में भाजपा ही नहीं कांग्रेस के पार्षद भी मैदान उतर गए हैं। मंगलवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त/उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों ने एसडीएम के सामने अपना पक्ष रखा कहा कि पार्षद सुभाष पांडे अपने वार्ड में नहर के ऊपर बने स्लैब की कटिंग की मांग करते आ रहे थे। नहर चोक होने के कारण पानी सड़क में बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त और जेई को कई बार यह दिक्कत बताई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सौरव नौडियाल, नईम अहमद, बीना नेगी, कुलदीप कांबोज, विपिन डोबरियाल, गायत्री भट्ट, ज्योति सिंह, आशा चौहान, नीरूबाला, मनीष भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें