फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगणी 0समूह के सदस्यों ने समलौंण अभियान के तहत रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अंगणी ग्रामवासी समूह की पहल समलौंण अभियान के तहत समूह के प्रवक्ता जीतेंद्र सिंह चौहान ने फलदार पौधे रोपकर अपना जन्म दिन मनाया। जीतेंद्र ने मंगलवार को पदमपुर-सुखरो स्थित एसडीकेडी एकेडमी परिसर में फलदार पौधे रोपे और बच्चों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

अंगणी ग्रामवासी समूह के प्रवक्ता जीतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समलौंण अभियान के अंतर्गत लोगों से जन्मदिन, शादी-विवाह जैसे अवसरों पर पौधरोपण का अनुरोध किया जाता है। साथ ही स्कूली बच्चों के साथ समलौंण पौध लगाने का उद्देश्य उनको पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कहा कि मंगलवार को विद्यालय परिसर में आंवला, चीकू, आम आदि के फलदार पौधे रोपे गए। कहा कि समलौंण अभियान को भाबर-कोटद्वार क्षेत्र में भी समर्थन मिल रहा है। जनवरी माह में ध्रुवपुर निवासी कुलदीप सिंह नेगी और कुंभीचौड़ निवासी प्रदीप सिंह चौहान ने अपनी पुत्रियों के विवाह के अवसर पर समलौंण पौध लगाने के समूह के अनुरोध को स्वीकार किया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित समलौंण अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया। पौधरोपण कार्यक्रम में एसडीकेडी विद्यालय के प्रबंधक विमल ध्यानी, योगिता चौहान, अवंतिका चौहान, रिद्धिमा असवाल, कृष सजवाण, दिशार्थ असवाल, इलेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें