फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकेवीएन ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अंडर-16 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में एमकेवीएन ने ज्ञान भारती को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और एमकेवीएन के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में एमकेवीएन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञान भारती की टीम को 15-7, 15-11 से पराजित किया। दूसरे मैच में आरसीडी पब्लिक स्कूल ने सेंट थॉमस को 15-13, 15-6 से हराया। तीसरे मैच में बाल भारती ने टीसीजी को 15-12, 15-13 से हराया। चौथा मैच मदरलैंड एकेडमी और स्कॉलर्स एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें मदरलैंड एकेडमी ने स्कॉलर्स एकेडमी को 15-12, 14-16, 15-8 से पराजित कर जीत दर्ज की। इस अवसर पर एमकेवीएन के डायरेक्टर सिंधु कोठारी, वीना मिस, प्रांतीय समन्वयक, सूरज चौधरी, जिला समन्वयक सूरज रमोला, कार्यक्रम संयोजक विपिन रावत, धीरेंद्र कंडारी, प्रमोद रावत, विनोद रावत, धीरेंद्र रावत, सतेंद्र रावत, अशोक जखमोला, महेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें