फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद के ढेर में तब्दील हुआ कोटद्वार शहर, खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली के लिए कोटद्वार शहर की हर सड़क से लेकर गली मोहल्ले और गांवों के बाजारों में जहां-तहां सैकड़ों पटाखों की दुकान खुलने के कारण पूरा क्षेत्र बारूद के ढेर में परिवर्तित हो गया है। कल तक केवल मालवीय उद्यान और गुरुद्वारे के सामने आतिशबाजी की दुकानें लगाने वाले पुलिस प्रशासन ने अब हर गली और मोहल्ले में पटाखों की दुकानों के लाइसेंस जारी कर दिए हैं। इसमें कई गलियां तो ऐसी हैं, जहां हादसा होने पर फायर ब्रिगेड के वाहन तक नहीं जा सकते।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड, गोखले मार्ग, नेशनल हाईवे, देवीरोड, पटेल मार्ग, गंगादत्त जोशी मार्ग, गोविंदनगर, नजीबाबाद रोड पर मनमाने ढंग से पटाखे की दुकानें लगाई गई हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन की ओर से इस बार मालवीय उद्यान और गुरुद्वारे के सामने रेलवे के खाली प्लाट पर आतिशबाजी की दुकानें लगाना तय हुआ था। यह भी निर्णय हुआ कि लाइसेंस वहीं के जारी किए जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पटाखा व्यापारियों के सामने पुलिस प्रशासन नतमस्तक दिखा।


अग्निकांड की घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड मुस्तैद है। एक वाहन बाजार चौकी के पास पेट्रोल पंप पर, एक झंडाचौक और एक वाहन भाबर के दुर्गापुर में लगाया गया है। लाइसेंस कोतवाली पुलिस की संस्तुति और जांच पर प्रशासन जारी करता है। फायर ब्रिगेड की ओर से लाइसेंस जांच और अग्निशमन के इंतजामों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रक्षपाल आर्य, अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें