फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगूरगाड से सुभाष बाजार और कंडवाल मोहल्ले पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर पालिका परिषद दुगड्डा के वार्ड नंबर-4 की आबादी सात सौ है। इस वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा है। बरसात में लंगूरगाड़ के उफान में होने से यहां बाढ़ का खतरा बना रहता है। वार्ड में सड़कें संकरी और खस्ताहाल हैं। वार्ड में सीवरेज की व्यवस्था न होने से सीवर नाली में बहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-04 में सुभाष बाजार व कंडवाल मोहल्ला सम्मिलित हैं। सुभाष बाजार में पूर्व में व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था। वर्तमान में स्थिति यह है कि इस वार्ड में चंद दुकानें ही रह गई हैं। 1906, 1917 और 1934 में लंगूरगाड़ ने भारी तबाही मचाई थी। नदी किनारे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से इससे लगे इलाकों में बरसात में बाढ़ का खतरा बना रहता है। जोगियाणा गांव की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से इस वार्ड में बाढ़ का खतरा और भी बढ़ गया है। बरसात में लोगों को अपने आवासीय भवन छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ता है। वार्ड में सीवर लाइन की व्यवस्था न होेने से जैविक व अजैविक अपशिष्ट नालियों में बहता हुआ नदी में पहुंच रहा है, जिससे पर्यावरण को खतरा बना हुआ है। वार्ड में सरकारी गैरसरकारी विद्यालयों में खेल के मैदान न होने से नौनिहाल घरों में कैद रहते हैं। खस्ताहाल सड़कों और सड़कों में लावारिश पशुओं की भरमार ने लोगों की मुसीबतें और भी बढ़ा दी हैं। वार्ड निवासी गिरीश चंद्र गौड़, देवेंद्र लूथरा व विपिन गर्ग ने बताया कि वे उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करेगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें