फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में सत्यवीर, निकिता और सपना बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर छात्र वर्ग में सत्यवीर सिंह और छात्रा वर्ग में बराबर अंक लाने पर सपना रावत और निकिता बौंठियाल को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन 10 हजार मीटर दौड़ में आशु कुमार ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय और मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में आशु कुमार, आकाश कुमार, रोहित लिंगवाल, छात्रा वर्ग में निकिता बौंठियाल, मानसी जदली, विनीता, 100 मी. दौड़ के छात्रा वर्ग में मानसी, सपना रावत, सविता भट्ट, छात्र वर्ग में आशीष भंडारी, मनप्रीत सिंह, सत्यवीर सिंह ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में ज्योति रावत, मीनाक्षी, सपना रावत, छात्र वर्ग में पंकज जोशी, हिमांशु चौहान, शिवम कुमार, आशीश भंडारी, चक्का फेंक के छात्रा वर्ग में पद्मिनी कंडारी, पूूजा, माधुरी, छात्र वर्ग में विनीत रावत, आशीष कुमार, गुरुवेंद्र सिंह, भाला फेंक के छात्रा वर्ग में मानसी, शीतल बिष्ट, पूजा, छात्र वर्ग में मनप्रीत, पंकज जोशी, गुरुवेंद्र सिंह रावत ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, महाविद्यालय के क्रीड़ा संयोजक डा. संजीव कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें