फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मी. दौड़ में संतोषी, सोहनलाल, शिवानी, सुमित रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। जयहरीखाल ब्लाक के माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-14 की जूनियर और अंडर-17 की सबजूनियर वर्ग की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके प्रथम दिन अंडर-14 की 400 मी दौड़ बालिका वर्ग से संतोषी (कांडाखाल) व बालक वर्ग सोहनलाल (कांडई) और अंडर-17 में शिवानी (मठाली) व सुमित (दुधारखाल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जीआईसी जयहरीखाल के खेल के मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ रामेश्वरी बड़वाल व एबीईओ सुमेर सिह कैंत्यूरा ने किया। प्रतियोगिता की अंडर-14 वर्ग की 400 मी दौड़ में सोहनलाल (कांडई) प्रथम, अजीत रावत (कांडाखाल) द्वितीय और बालिका वर्ग में संतोषी (कांडाखाल) प्रथम, प्रतिभा (मठाली) द्वितीय स्थान पर रही। 600 मी दौड़ में करन (कांडाखाल) प्रथम, अंकित (सिद्धपुर) द्वितीय और बालिका वर्ग में संतोषी (कांडाखाल) प्रथम व प्रतिभा (मठाली) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में 400 मी दौड़ में सुमित (दुधारखाल) ने प्रथम, ऋतिक (कांडाखाल) ने द्वितीय और बालिका वर्ग में शिवानी (मठाली) प्रथम व प्रियंका (लैंसडौन) द्वितीय स्थान पर रही। 800 मी दौड़ में नागेंद्र (दुधारखाल) प्रथम, हिमेश (खैरासैंण) द्वितीय और बालिका वर्ग में तनुजा (बूचाखाल) प्रथम, नेहा (लैंसडौन) द्वितीय रही।
इस मौके पर ब्लाक खेल समन्वयक इंद्रमोहन जखमोला, महेश कुकरेती, सुरेंद्र रावत, शेखर रावत, भारत भूषण, मदन सिंह, राकेश कंडवाल, मधु, मंजू आर्य, बागम्बर रावत व संजय रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें