फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली महाविद्यालय में अध्यक्ष पद का नतीजा रहा बस्त्राबरी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक रहा। परिणाम टाई होने के कारण रिकाउंटिंग की गई, लेकिन उसके बाद भी मुकाबला टाई होने के कारण एवीबीपी प्रत्याशी ज्योति और एनएसयूआई के सागर नेगी दोनों को बराबर 155 मत पडे़। दोनों पांच-पांच माह के लिए अध्यक्ष पद संभालेंगे। पर्ची डालकर एनएसयूआई के सागर नेगी को पहले मौका दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर भी निर्णय महज एक वोट के अंतर से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ चुनाव का देर शाम को परिणाम घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रितुराज पंत ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के नितिन नेगी (154) ने अंकित भट्ट (138) को 16 मतों के अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर एनएसयूआई के ज्योति कुमार ने सुमन ढौंढियाल को 50 मतों के अंतर से हराया। सह सचिव पद पर एनएसयूआई के अभिलाष कुमार ने करीना को 61 मतों के अंतर से, कोषाध्यक्ष पद पर एवीबीपी के गुंजन सिंह ने राजीव कुमार को एक मात्र मत से शिकस्त दी। यूआर पद पर एनएसयूआई की अंकिता शर्मा ने रोहित कुमार को 13 मतों से हराया। इस मौके पर प्रवक्ता डा. राकेश ईष्टवाल, राजस्व निरीक्षक एसपी भट्ट और उपनिरीक्षक थाना सतपुली आईएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें